Breaking:वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष चतुर्वेदी बने केंद्रीय सूचना आयुक्त:


नई दिल्ली-15 दिसंबर. हिंदी पत्रकारिता के वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार आशुतोष चतुर्वेदी को केंद्रीय सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है। वे आज 15 दिसंबर 2025 से अपने नए पद का कार्यभार संभालेंगे। आशुतोष चतुर्वेदी को मीडिया जगत में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। वे हिंदी पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में शामिल हैं, जिन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया—तीनों माध्यमों में सक्रिय और प्रभावी भूमिका निभाई है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने इंडिया टुडे और संडे ऑब्जर्वर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया। इसके अलावा बीबीसी हिंदी से जुड़कर उन्होंने ऑनलाइन पत्रकारिता को भी मजबूती दी। वे वर्तमान में एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सदस्य भी हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *