Breaking:नवरात्र उत्सव पर सीएम ने किया कंजक पूजन


शिमला-11 अक्टूबर. शारदीय नवरात्र के तहत शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सरकारी निवास ओकओवर में कंजक पूजन किया। इस दाैरान उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर भी माैजूद रहीं। इस दाैरान मुख्यमंत्री ने बच्चियों से सामान्य ज्ञान के सवाल भी पूछे। नवरात्रि के अष्टमी और नवमी तिथि को साधक और भक्त कन्या पूजन करते हैं। इसे कंजक पूजन भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि में छोटी-छोटी कन्याओं का कन्या पूजन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। कन्या पूजन करने से घर पर सुख-समृद्धि का सदा वास होता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *