Breaking:झाखड़ी के कोछड़ी में महिला ने फंदा लगाकर दी जान,पति पर लगा आरोप


रामपुर-28 जनवरी. पुलिस थाना झाकड़ी के तहत कोछड़ी में एक महिला ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला ने सुसाइड क्यों किया इसके बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। दूसरी ओर महिला के पिता का कहना है कि दामाद उनकी बेटी को पीटता था, इसी कारण उसने ऐसा गंभीर कदम उठाया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।

सनारसा निवासी गोकल राम ने बताया कि उनकी बेटी मनीषा की शादी छह साल पहले कोछड़ी के अमित कुमार के साथ हुई थी। 27 जनवरी को उन्हें सूचना मिली कि बेटी मनीषा ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अमित कुमार मनीषा को पीटता था। कुछ साल से वह उसे प्रताडि़त कर रहा था, इसको लेकर मनीषा परेशान रहती थी, इसको लेकर उसने परिजनों को बताया भी था लेकिन उन्हें पता नहीं था कि बेटी इतना बड़ा कदम उठाएगी। यह सब अमित कुमार की प्रताडऩा के कारण हुआ है। उन्होंने पुलिस से गहन जांच कर अमित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

  • डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि कोछड़ी में एक महिला ने सुसाइड कर लिया। उसके पिता की शिकायत पर पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *