Breaking: लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर शिमला के कारोबारी को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज


शिमला-28 अक्टूबर. शिमला के एक कारोबारी को लोरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर  जान से मारने की धमकी मिली है। शिमला के उपनगर संजौली में स्थित संपत्ति पर कब्जा पाने के लिए शातिरों ने कारोबारी को  फोन पर धमकी दी है। शातिरों ने फोन पर बिश्नोई गैंग के होने में दावा किया है। धमकियों भरे फ़ोन कॉल आने के बाद कारोबारी में के परिवार में डर का माहौल है। कारोबारी ने  शिमला पुलिस को इस बारे में सोमवार को शिकायत सौंपी है।

शिमला के कारोबारी गौरव कुकरेजा ने पुलिस को दी शिकायत में  हितेश और आशु नाम के दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की मांग की है। शिकायत कर्ता ने शिकायत में पुलिस को बताया है कि  हाउसिंग बोर्ड संजौली में उसकी एक संपत्ति है। इस पर हितेश अवैध रूप से कब्जा करना चाहता है। इसके लिए  वह बिश्नेाई गैंग का नाम लेकर जान से मारने की धमकियां दे रहा है। वही शिकायत कर्ता ने शिकायत में राजवीर नाम के शख्स का भी जिक्र किया है और कहा है कि वो भी धमकियां दे रहा है। कारोबारी ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने शिकायत में जिन नंबरों से उन्हें कॉल आई हैं उन्हें भी पुलिस को दिया है।

 उधर, एएसपी शिमला नवदीप सिंह का कहना है कि कारोबारी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई है। अगर ऐसी कोई बात सामने आती है तो शिमला पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *