Breaking: शादी समारोह से वापिस लौट रहे 5 युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत


मंडी-27 अक्टूबर. मंडी की चौहारघाटी के वरधाण में एक कार सड़क हादसे का शिकार हुई है। हादसे में कार में सवार 5 युवकों की मौत हो गई। यह हादसा देर रात को हुआ। कार में सवार सभी युवक धमच्याण गांव के रहने वाले हैं। जो बरोट में शादी समारोह में गए थे। देर रात को वापस घर लौटते बार यह हादसा हो गया। हादसे का पता रविवार सुबह चला जब एक भेड़पालक ने सड़क से करीब 700 मीटर नीचे खेतों में गिरी कार देखी। उसने इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी। पंचायत प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंच कर घटना की सूचना टिक्कन पुलिस चौकी को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षत विक्षत हालत में शवों को सड़क मार्ग तक पहुंचाने के लिए स्थानीय लोगों की मदद से अभियान शुरू किया है। मृतकों की पहचान राजेश, गंगू, कर्ण, सागर और अजय के रूप में हुई है। जिनमें एक 16 वर्ष के करीब का किशोर और अन्य 4 की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच में बताई जा रही है। इस दुःखद हादसे से समूची चौहारघाटी में शोक की लहर छा गई है। पुलिस सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर लाएगी। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *