Breaking: सरकार ने 5 फीसदी बढ़ाया देवी देवताओं का नजराना


कुल्लू-19 अक्टूबर. हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव भी देवी देवताओं से जुड़ी संस्कृति को दर्शाता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में जिला कुल्लू के विभिन्न इलाकों से देवी देवता आते हैं। इसलिए प्रदेश सरकार तथा दशहरा उत्सव कमेटी की ओर से देवी देवताओं के नज़राने में 5% वृद्धि की गई है। यह बात ढालपुर के लालचंद प्रार्थी कला केंद्र में दशहरा उत्सव समापन अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहीं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि देवताओं के साथ बजंतरी आते हैं जिनकी धुन सुनने के बाद लोग आनंद में भर जाते हैं। ऐसे में बजंतरियों का भत्ता भी 20% बढ़ाया गया है और देवी देवताओं का दूरी भत्ता भी अब 20% बढ़ाया गया है। ताकि देव समाज से जुड़े लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। इस पर अब एक करोड 36 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जिला कुल्लू के हरिपुर में भी दशहरा उत्सव मनाया जाता है और पहले इसके लिए डेढ़ लाख रुपए की राशि दी जाती थी, लेकिन अब इस राशि को भी 3 लाख रुपए कर दिया गया है, ताकि वहां पर भी दशहरा उत्सव का बेहतर आयोजन हो सके। इसके अलावा जिला कुल्लू में 100 करोड़ के विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास तथा शुभारंभ भी किए गए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार लगातार प्रदेश के विकास को लेकर काम कर रही है और सरकार आम जनता को राहत देने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जिला कुल्लू में भी स्वास्थ्य विभाग से संबंधित जो पद खाली चले हैं वह जल्द भरे जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ भी बैठक की जाएगी। ताकि जिस विभाग में जिस पद को भर जाना है। उसे भी जल्द भर जाए। इसके माध्यम से बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार मिलेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *