Breaking: प्रदेश में आज से 2 फरवरी तक बारिश बर्फ़बारी का येलो अलर्ट


शिमला-30 जनवरी.हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय से मौसम बिगड़ने वाला है। 30 जनवरी की रात से लेकर 2 फरवरी तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना है जिसको देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने येलो अलर्ट जारी किया है हालांकि पश्चिमी विक्षोभ का असर ऊंचाई वाले इलाकों में ही ज्यादा देखने को मिलेगा। एक फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा एक्टिव होगा जिसके चलते कुल्लू, चंबा और लाहौल स्पीति समेत अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जबकि अन्य मध्यम एवं मैदानी जिलों में बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि आज 30 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश को प्रभावित कर सकता है, जिसके असर से 31 जनवरी और एक फरवरी को ज्यादा होगा।1 फरवरी पूरे प्रदेश में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है,कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका के साथ यैलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के बदलाव के चलते तापमानों में भी गिरावट देखने को मिलेगी। जनवरी महीने में अब तक सामान्य से 29 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।

बता दें कि बीते दिनों हुई बर्फबारी से राज्य में हालात अभी सामान्य नहीं हुए हैं। प्रदेश में 3 नेशनल हाईवे समेत करीब 652 सड़कें अभी भी बाधित हैं जबकि 669 बिजली ट्रांसफार्मर और 147 पेयजल योजनाएं भी बंद पड़ी हैं जिनकी बहाली के प्रयास किए जा रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *