शिमला-29 जनवरी. लाहुल स्पीति घाटी के किब्बर-चिचम वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी से सामने आए एक रोमांचक वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच स्नो लेपर्ड द्वारा आइबेक्स का शिकार करते हुए दृश्य कैमरे में कैद हुआ है। हालांकि आईबेक्स स्नो लेपर्ड के शिकार से सुरक्षित बच निकला है।
इस वीडियो की पुष्टि डीएफओ काजा गोल्डी छाबड़ा ने की है। उन्होंने बताया कि यह वीडियो स्पीति के चिचम–किब्बर क्षेत्र का ही है।
स्पिति के चिचम किब्बर सेंक्चुरी में स्नो लेपर्ड ने आईबेक्स पर हमला कर किया घायल, वीडियो वायरल
