Breaking: शोघी में पुलिस जवान समेत दो व्यक्ति चिट्टा के साथ गिरफ्तार


शिमला-22 जनवरी.शिमला पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। ताजा मामले में पुलिस ने तीन नशेड़ियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक शिमला के शोघी में देर रात नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने कांस्टेबल समेत तीन लोगों को 9.480 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। एसआईयू की टीम ने सूचना के आधार पर रात दो बजे के करीब वाहन की तलाशी के दौरान तीनों को पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों में नरेश कुमार निवासी गांच चाड़ना सिरमौर, राहुल कुमार निवासी जुन्गा और गौरव भारद्वाज निवासी जोगिंद्रनगर मंडी शामिल हैं। इसमें राहुल पुलिस महकमे में कांस्टेबल है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक एसआईयू की टीम को सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में चिट्टा लाया जा रहा है। इसी आधार पर स्पेशल जांच सेल की टीम ने 21 और 22 जनवरी की दरमियानी रात को शोघी में नाकाबंदी की। सोलन की तरफ से आ रहे वाहनों को नियमित जांच के लिए रोका जा रहा था। इसी दौरान एक एप्लाइड फाॅर गाड़ी को शक के आधार पर जांच के लिए रोका। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो आरोपियों के कब्जे से 9.480 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की। इसके बाद आगामी कार्रवाई के लिए मामला थाना बालूगंज के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शिमला पुलिस चिट्टे के नेटवर्क को खत्म करने के लिए चलाए विशेष अभियान में अब तक छह पुलिस कर्मचारियों को भी पकड़ चुकी है। इसमें पंजाब पुलिस ने दो कर्मी भी शामिल हैं। अब पुलिस इस बात की छानबीन में जुटी है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *