Breaking: कमरे से मंगलसूत्र चोरी, रिश्तेदार पर आरोप,मामला दर्ज


शिमला-19 जनवरी. शिमला के रामपुर झाखड़ी में एक व्यक्ति ने अपने ही रिश्तेदार पर किराए के कमरे से कीमती मंगलसूत्र चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार किराए पर रह रहा है। घटना सामने आने के बाद झाकड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में किन्नौर के कल्पा निवासी शिव कुमार नेगी ने बताया कि वह झाकड़ी में किराए के कमरे में रह रहा था। 18 दिसंबर को उसका एक रिश्तेदार पवन कुमार निवासी कुल्लू उसके कमरे में आकर रुका था। शिकायत के अनुसार अगले दिन सुबह करीब 9 बजे उसकी पत्नी झाकड़ी स्थित स्कूल चली गई, जबकि पवन कुमार कमरे में मौजूद था। इसके बाद 10 जनवरी को जब उसकी पत्नी ने कमरे में अपना मंगलसूत्र तलाश किया तो वह नहीं मिला। मंगलसूत्र का वजन लगभग पांच तोला बताया गया है, जिसकी कीमत करीब तीन से चार लाख रुपये आंकी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *