शिमला-19 जनवरी. हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य समेत कई अन्य विभागों में चल रही रिक्तियों को भरने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में 11 पद आबकारी एवं कराधान विभाग में भरने का फैसला लिया गया। कांगड़ा के नड्डी में 7 करोड़ की लागत से 1.4 किलोमीटर लंबे जिपलाइन प्रोजेक्ट को मंजूरी दी। इसके साथ ही चार हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट को अवार्ड करने का फैसला लिया।जीओ थर्मल एनर्जी पर राष्ट्रीय नीति को अपनाने का फैसला लिया गया। राजस्व विभाग में छह पद भरे जाएंगे। राजस्व कार्यों के निपटारे के लिए सेवानिवृत्त पटवारी, कानूनगो की सेवाएं ली जाएगी। नर्सों की भर्ती के लिए आयु सीमा को 18 से 45 वर्ष किया गया है। आरक्षित वर्ग को इसमें पांच साल की और छूट दी जाएगी। औद्योगिक नीति के तहत वर्करों के तहत 150 पदों को भरा जाएगा। कई वजह से बंद पड़ी हवाई उड़ानों को फिर से शुरू किया जाएगा। शिमला में पर्यटन विभाग के माध्यम से शिमला से नया आइस स्केटिंग रिंक बनाया जाएगा। हाईकोर्ट के आदेशानुसार पंचायत चुनाव की तैयारियां की जाएंगी।
Breaking: सरकार ने बढ़ाई नर्सों की भर्ती की आयु सीमा
