मज्याठ वार्ड में उठी सामुदायिक भवन व पार्किंग की सुविधा देने की मांग


शिमला-18 जनवरी . नगर निगम शिमला के मज्याठ वार्ड की मासिक बैठक रविवार को पार्षद अनीता शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वार्ड के लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर लोगों ने मांग उठाई वार्ड में सामुदायिक भवन बनाया जाए। इसके अतिरिक्त वार्ड में पार्किंग न होने से लोगों को वाहन पार्क करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। लोगों ने इस दौरान बिजली मीटरों पर आ रहे अधिक बिलों के बारे में भी अवगत करवाया। लोगों ने पार्षद को बताया कि भवन नियमित न होने के कारण मकान मालिकों को कर्मिशियल दरों पर बिजली दे रहा है। जिससे भारी भरकम बिल आ रहे हैं। ऐसे में इससे राहत प्रदान करवाई जाए और बिजली दरों को कम करवाया जाए इसके साथ ही मज्याठ में भवनों को नियमित करने के लिए कोई पॉलिसी लाई जाए। बैठक के दौरान वार्ड पार्षद अनीता शर्मा ने सभी वार्ड के लोगों को आश्वसत किया उनकी मांगों को प्रदेश सरकार व नगर निगम में प्रमुखता से उठाया जाएगा। पहले किए गए वादों को भी सरकार ने पूरा किया है जिसमें रेलवे स्टेशन से लेकर मज्याठ तक एंबुलैंस मार्ग को बनने को लेकर बजट जारी हुआ है। ऐसे में अन्य मांगे भी पूरी की जाएगी।
लोक निमार्ण विभाग मंत्री रविवार को एक कार्यक्रम के लिए चनोग पंचायत जा रहे थे। इसी दौरान मज्याठ के सैंकड़ों लोगों ने मंत्री का काफिला रुकवाया और एबुंलैस मार्ग को बजट जारी करने के लिए आभार प्रकट किया। इस दौरान मंत्री ने वार्ड के साथ लगती शमशानघाट टुटू में बनने वाली महाकाल की मूर्ति का निरीक्षण किया। इस दौरान टुटू शमशानघाट समीति व स्थानीय लोगों ने महाकाल की मूर्ति स्थापित करने के लिए अनुदान दिया जाए। इस पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने समीति व लोगों को आश्वस्त किया। इस कार्य के लिए अनुदान भी दिया जाएगा। इस मौके पर मज्याठ वार्ड पार्षद अनीता शर्मा, पूर्व पार्षद दिवाकर देव शर्मा, स्वर्ग आश्रम टुटू शमशानघाट समीति के महासचिव उत्तम कश्यप सहित टुटू पार्षद मोनिका भारद्वाज व पूर्व पार्षद विवेक शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *