Breaking: कोटखाई में दीवार गिरने से नेपाली दम्पति की मौत


शिमला-18 जनवरी. जिला शिमला के कोटखाई में आज शाम एक दुखद हादसे में नेपाली मूल की दम्पति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुरेंद्र कुमार छमरोता गांव डाकघर पुडग, तहसील कोटखाई में रहते हैं। उनके घर पर दम्पति प्रेम और अनिता डंगे का काम कर रहे थे। अचानक घर की एक दीवार ढह गई और दोनों दीवार के नीचे दब गए। हादसे की सूचना 108 हेल्पलाइन पर पहुंची और मौके पर कोटखाई पुलिस पहुंची। पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया, लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *