Breaking: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा चुनाव रिजल्ट के लिए आज वोटों की गिनती,उम्मीदवारों की धड़कनें हुई तेज


नई दिल्ली-08 अक्टूबर. जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव के बाद आज (8 अक्टूबर) जनमत के नतीजों का दिन है. दोनों ही राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आज यानी 8 अक्टूबर को आएंगे. इसके लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी. इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) में दर्ज वोटों की काउंटिंग की जाएगी.विधानसभा चुनाव के तहत जम्मू कश्मीर की कुल 90 सीटों पर तीन चरणों में मतदान हुआ था. हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 5 अक्तूबर को मतदान हुआ था.शनिवार शाम 6 बजे के बाद एग्जिट पोल्स के नतीजे घोषित होना शुरू हो गए थे.इसमें हरियाणा में कांग्रेस तो जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के गठबंधन को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई थी.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *