सोमवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में CBSE पाठ्यक्रम गाइडलाइंस को मिलेगी मंजूरी


शिमला-18 जनवरी. हिमाचल में अब 117 नहीं, 125 स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। सोमवार को प्रस्तावित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इन स्कूलों को लेकर गाइडलाइन मंजूर होगी। पहले 117 सरकारी स्कूलों को चयन किया गया था। अब आठ और स्कूलों ने भी संबंद्धता के लिए आवेदन कर दिया है। सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों के चयन के लिए परीक्षा करवाने या ना करवाने पर भी सोमवार को कैबिनेट बैठक में फैसला होगा। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रदेश के चयनित सरकारी स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम में तब्दील किया जाना है।सीबीएसई स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के चयन को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। हालांकि सरकार ने बीते दिनों परीक्षा के माध्यम से ही शिक्षकों का चयन करने का फैसला लिया है लेकिन इसका विरोध भी लगातार जारी है। ऐसे में अब कैबिनेट इस बात पर फैसला लेगी कि शिक्षकों के चयन के लिए अलग से परीक्षा करवाई जाए या मौजूदा शिक्षकों की तैनाती मानकों के अनुसार की जाए। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *