महक जसवाल ने IBPS परीक्षा की उतीर्ण बनी PO


शिमला-17 जनवरी. शिमला के खलीनी निवासी महक जसवाल ने आईबीपीएस (IBPS) की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की पूर्व छात्रा महक वर्तमान में हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम (HP State Civil Supplies Corporation), शिमला में कार्यरत हैं।
उनकी इस विशेष उपलब्धि पर परिवार, मित्रों और समस्त शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है एवं उनके सुखद और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है। महक की प्रारंभिक शिक्षा जेसिस सेंट मेरी स्कूल शिमला और बी. कॉम दिल्ली यूनिवर्सिटी से जबकि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से एम. कॉम की है।

बेटी की सफलता पर पिता के. के. जसवाल और उषा जसवाल बेहद खुश हैं। बता दें कि पिता के.के. जसवाल यूको बैंक में मुख्य प्रबंधक रह चुके हैं जबकि माता उषा जसवाल फारेस्ट कॉर्पोरेशन में मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुई हैं। माता पिता का कहना है कि उनकी यह छोटी बेटी है जो बचपन से ही पढ़ाई में बहुत रुचि रखती थी जिसका परिणाम आज सामने आया है। उन्होंने बेटी की उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *