Breaking: नौहराधार के तलांगना में देररात लगी भीषण आग 6 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत


शिमला-15 जनवरी. सिरमौर के नौहराधार में माघी पर्व पर एक दर्दनाक हादसपेश आया है। यहां घंडूरी पंचायत के तलांगना में देर रात हुए भीषण अग्निकांड ने छ लोगों का जीवन छीन लिया है। इस दर्दनाक हादसे में घर के अंदर सो रहे तीन बच्चों सहित छ लोग जिंदा जल गए हैं। माघी पर्व मनाने के लिए मायके आईं दो बेटियों को क्या पता था कि उनका व उनके परिवार का यह अंतिम त्योहार होगा। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अग्निकांड में विजय सिंह, भीम सिंह व मीन सिंह के घर जलकर राख हो गए। इंद्रा देवी पत्नी स्वर्गीय यशवंत सिंह का घर भी अग्निकांड में जल गया। इस दर्दनाक हादसे में माघी त्योहार मनाने के लिए मायके आईं इंद्रा की दो बेटियां, उनके तीन बच्चे और एक दामाद की भी जिंदा जलकर माैत हो गई। दूसरा दामाद लोकेंद्र(42) पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी गांव विजर अग्निकांड में घायल हुआ है जिसका सीएचसी नौहराधार में उपचार चल रहा है। लोकेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह अपने ससुराल गांव तलांगना में माघी पर्व में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ गया था। साथ ही साली व उसका पति भी आए थे। बुधवार रात करीब 11:00 बजे सभी लोग खाना खाकर सो गए। इसके बाद सुबह करीब 3:00 बजे कमरे में धुआं फैल गया और रसोई में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद मकान में आग लग गई। इसके अतिरिक्त इंद्रा देवी की पशुशाला में भी आग लग गई, जिसमें दो गाय व एक बछड़ा भी जिंदा जल गया। 

मृतकों की सूची
(1) नरेश कुमार(50) पुत्र दुर्गा राम निवासी गांव टपरोली (दामाद)। 
(2)  तृप्ता(44 ) पत्नी नरेश कुमार निवासी गांव टपरोली नौहराधार(बेटी)।
(3) कविता(36) पत्नी लोकेंद्र निवासी गांव कुमड़ा जिकनीपुल नेरवा(बेटी)। 
(4) कृतिका(13) पुत्री  लोकेंद्र निवासी गांव विजर देवत नेरवा जिला। 
(5) सारिका(13) पुत्री लोकेंद्र निवासी गांव विजर। 
(6) कार्तिक(3) पुत्र लोकेंद्र निवासी गांव विजर। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *