Breaking:सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में 19 जनवरी को होगी कैबिनेट बैठक


शिमला-14जनवरी. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 19 जनवरी यानी सोमवार को कैबिनेट बैठक होगी। इस बैठक के लिए संबंधित सचिवों को एजेंडा तैयार करने के निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग ने दे दिए हैं। बैठक में बजट सत्र के प्रारूपों को तैयार करने पर निर्णय लिया जा सकता है। इसके अलावा बैठक में राज्य सरकार पंचायत चुनाव को लेकर फैसला ले सकती है। हाईकोर्ट ने 30 अप्रैल से पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है, जबकि वर्तमान परिसीमन प्रक्रिया के अनुसार इस डेडलाइन को फॉलो करना संभव नहीं है। इसलिए इस फैसले के खिलाफ अपील का निर्णय भी हो सकता है। 19 जनवरी की कैबिनेट के बाद 20 जनवरी को राज्य चुनाव आयोग ने पंचायती राज चुनाव पर ही फैसला लेने के लिए मुख्य सचिव और अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाई है। कैबिनेट में हुए फैसले की जानकारी राज्य चुनाव आयोग को अगले दिन दी जा सकती है।कैबिनेट से पहले सीएम बुधवार को दिल्ली भी जा सकते हैं। उनका केंद्रीय मंत्रियों में मिलने का प्रोग्राम है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *