Breaking: सूबे के 5 जगहों का पारा माइनस में समूचा राज्य शीत लहर की चपेट में


शिमला-05 जनवरी. हिमाचल प्रदेश में जनवरी माह में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सूबे के 5 जगहों का पारा माइनस में चल रहा है। कड़ाके की ठंड के बीच शीत लहर का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 4 दिन मौसम के शुष्क बने रहने का पूर्वानुमान लगाया है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बारिश बर्फ़बारी का अनुमान लगाया है।जबकि मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे का अलर्ट किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 8 जनवरी तक ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर में सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाए रहने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस बीच वाहन चालकों से खासतौर पर अपील की गई है कि वे सुरक्षित व सावधानी से गाड़ी चलाएं। इसके साथ ही धुंध के बीच फॉग लाइट्स का इस्तेमाल करें, ताकि कोई भी गाड़ी हादसे का शिकार न हो।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक आज और कल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। हालांकि ये पश्चिमी विक्षोभ काफी कमजोर है, इसलिए सिर्फ ऊंचाई वाले इलाकों में कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। आज, 5 जनवरी को लाहौल-स्पीति और किन्नौर की ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 6 जनवरी को लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू और किन्नौर के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया गया है। हालांकि मध्यम ऊंचाई वाले और निचले व मैदानी इलाकों में मौसम साफ बना रहेगा। यहां अभी बारिश-बर्फबारी के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

प्रदेश में पारा माइनस में चला गया है। जिससे लोग कड़कड़ती ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं. -6.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ कुकुमसेरी सबसे ठंडा रहा. इसके अलावा ताबो में -6.1, कल्पा में -3.0, रिकांगपिओ में -0.4 और नारकंडा में -0.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. वहीं, शिमला में 3.6, सुंदरनगर में 5.5, भुंतर में 0.8, धर्मशाला में 3.5, ऊना और नाहन में 5.5, पालमपुर में 1.0, सोलन में 0.6, मनाली में 0.2, कांगड़ा में 6.6, मंडी में 5.0, बिलासपुर में 7.5, हमीरपुर में 7.7, जुब्बरहट्टी में 4.8, कुफरी में 1.6, सेओबाग में 0.4, बरठीं में 7.7, कसौली में 5.7, पांवटा साहिब में 8.0, सराहन में 4.0, देहरा गोपीपुर में 7.0, नेरी में 7.5 और बजौरा में 1.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *