Breaking: सूबे में बिजली मीटर आधार कार्ड से होंगे लिंक होगी EKYC


शिमला-07 अक्टूबर. राज्य में बैंक एकाउंट की तरह बिजली मीटर भी आधार नंबर से लिंक होंगे। बोर्ड प्रबंधन मकानों में लगे हुए मीटरों की E KYC करेगा। यह EKYC बिजली बोर्ड के कर्मचारी घर-द्वार पर करेंगे। बिजली बोर्ड प्रबंधन की ओर से प्रदेश के सभी चार जोन चीफ इंजनीनियरों, ऑप्रेशन सर्कल, सीई इलैक्ट्रिक सब डिवीजन व फील्ड स्टाफ को निर्देश जारी किए गए हैं।

बिजली बोर्ड से बिजली उपभोक्ताओं की जा रही EKYC बिजली बोर्ड के मोबाइल एप से होगी। प्राथमिक चरण में बिजली बोर्ड का यह सर्वेक्षण घरेलू उपभोक्ता व होटल मालिकों का किया जाएगा। इसके माध्यम से बिजली बोर्ड यह जानेगा कि मकानों में कितने मीटर लगे हैं और किस मीटर का कौन उपभोक्ता प्रयोग कर रहा है। मकानों में मकान मालिक व किराएदारों के मीटर की भी इसमें अलग-अलग पहचान होगी। बोर्ड के इसी सर्वे में आगामी दिनों में उपभोक्ताओं को 300 यूनिट फ्री बिजली भी सरकार द्वारा दी जाएगी।
यह सर्वे बिजली बिल काटने वाले कर्मचारी करेंगे। कर्मचारी बिजली बिल देने के साथ मोबाइल एप से उपभोक्ताओं की EKYC करेंगे। इसके लिए बिजली बिल मीटर उपभोक्ता के पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, पुराना बिजली बिल और पंजीकृत मोबाइल के EKYC के लिए जरूरी होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *