कुमारसैन में मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति पर तेंदुए ने किया हमला,घायल


शिमला-04 जनवरी. कुमारसैन क्षेत्र में तेंदुए के हमले से दहशत है। शनिवार सुबह की सैर पर निकले एक व्यक्ति पर तेंदुए ने अचानक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान शैला गांव निवासी 59 वर्षीय रणजीत सिंह पुत्र तेजा सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सिविल अस्पताल कुमारसैन के चिकित्सा अधिकारी ने थाना कुमारसैन को सूचना दी कि तेंदुए के हमले में घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घायल की मेडिकल लीगल रिपोर्ट प्राप्त की और उसका बयान दर्ज किया।

रणजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो वह तेंदुआ था। तेंदुए ने उन पर अचानक हमला कर दिया, जिससे उनकी पीठ, पेट और हाथों पर गहरे जख्म और खरोंचें आई हैं। किसी तरह जान बचाकर वह वहां से भाग निकले। घायल रणजीत सिंह को लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल कुमारसैन ले जाया गया।

अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी  ने मामले की सूचना पुलिस थाना कुमारसैन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर घायल का बयान दर्ज किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वन विभाग को भी इस हमले की सूचना दे दी गई है, ताकि इलाके में पिंजरा लगाने या गश्त बढ़ाने जैसी आगामी कार्रवाई की जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *