शिमला-02जनवरी.हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश के 11 जिलों में जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) अध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. यह फैसला पार्टी की शीर्ष नेतृत्व द्वारा तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है.
AICC के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए DCC अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है. इन नियुक्तियों को संगठन सृजन अभियान का अहम हिस्सा बताया गया है, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करना है.

जिन जिलों के लिए DCC अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, उनमें मंडी से चंपा ठाकुर, कांगड़ा से अनुराग शर्मा, हमीरपुर से सुमन भारती शर्मा, लाहौल-स्पीति से दोरजे अंगरूप, कुल्लू से सेस राम आज़ाद और चंबा से सुरजीत कुमार भरमौरी शामिल हैं. इसके अलावा सिरमौर से आनंद परमार, सोलन से सुभाष चंद वर्माणी, शिमला अर्बन से इंद्रजीत सिंह, बिलासपुर से अंजना धीमान और ऊना से देशराज गौतम को जिम्मेदारी दी गई है.नई नियुक्तियों से हिमाचल कांग्रेस को संगठनात्मक मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों की तैयारियों को गति मिलेगी. जिला स्तर पर नेतृत्व स्पष्ट होने से कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा आने की उम्मीद है.
