Breaking:डॉ. राघव और मरीज अर्जुन ने हाथ मिलाकर सुलझाया IGMC विवाद


शिमला-30 दिसंबर. प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल IGMC शिमला में मरीज के साथ कथित दुर्व्यवहार और मारपीट का मामला अब शांत हो गया है। कई दिनों से तूल पकड़ रहे इस विवाद में अंततः दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है। समझौते के बाद मरीज अर्जुन पंवार और संबंधित डॉक्टर राघव एक-दूसरे से गले मिले और पुराने गिले-शिकवे भुलाकर मामले को समाप्त करने पर सहमति जताई। गौरतलब है कि कुपवी क्षेत्र के रहने वाले अर्जुन पंवार, जो एस्पायर शिमला में शिक्षक हैं, 23 दिसंबर को आईजीएमसी में एंडोस्कोपी जांच के लिए पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार जांच के बाद उन्हें खाली बेड पर विश्राम करने की सलाह दी गई थी। इसी दौरान वार्ड में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर के साथ कहासुनी बढ़ गई, जो बाद में मारपीट के आरोपों तक पहुंच गई। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया था। मामले के सामने आने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। वहीं डॉक्टर की बर्खास्तगी की मांग के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों ने 27 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया था, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित होने लगी थीं। ऐसे में दो दिनों के भीतर हजारों मरीजों को इन दोनों के बीच उपजे विवाद से परेशानी म सामना करना पड़ा। अब इन दोनों डॉ. राघव और मरीज अर्जुन के बीच हाथ मिलाकर विवाद सुलझ गया है अब उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही नौकरी से बर्खास्त डॉ. राघव की सेवाएं एक बार फिर बहाल हो सकती हैं। नौकरी बहाली को लेकर सीएम सुक्खू ने भी आश्वस्त किया है और डॉक्टर्स की निगरानी में एक कमेटी गठित कर उपजे विवाद की दोबारा जांच की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *