शिमला-27 दिसंबर. IGMC मारपीट मामले में बढ़ते विवाद के बीच समाजसेवी सरबजीत सिंह बॉबी का बड़ा बयान सामने आया है। सरबजीत सिंह बॉबी ने इस विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के मध्ययसत्तता करवाने की बात कही है।
ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स के अध्यक्ष सरबजीत सिंह बॉबी ने प्रदेश भर में चिकित्सकों और रजिडेंट के हड़ताल पर जाने से लाखों मरीजों को हो रही परेशानी का समाधान करने के लिए दोनों पक्षों से आग्रह किया है कि वे रविवार को साथ बैठ कर इस विवाद को हल करने, इसे समाप्त करने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि इस विवाद में कौन सही था, कौन गलत इसकी बात नहीं करुंगा।
उन्होंने कहा कि मैं मध्यस्तता करने को तैयार हूं, पहले मरीज के परिजन और चिकित्सक के परिजनों के साथ चिकित्सक संघों के प्रतिनिधि मिल बैठ कर बात कर समाधान करने का प्रयास करें। वे रविवार को मुख्यमंत्री से समय लेकर उनसे मिलकर इस समस्या का हल करें। जिससे हड़ताल समाप्त हो और प्रदेश भर के प्रभावित हो रहे मरीजों को राहत मिले। डाक्टर भगवान का रूप होता है, उसमें मरे हुए में भी जान फूंकने की क्षमता रखता है, इसलिए उसे माफ करना चाहिए इगो को अलग रखकर समाधान की ओर आगे बढ़ना चाहिए । अमीर तो निजी अस्पतालों में जा कर उपचार करवा लेता, मगर गरीब आदमी की उम्मीद आईजीएमसी और सरकारी अस्पताल ही होता है। कुछ इस मामले में राजनीतिक रोटियां सेंक रहे है, उनके बहकावे में न आए, समाधान की ओर आगे बढ़ें।
