शिमला-20दिसंबर. हिमाचल प्रदेश में दो महीने से ड्राई स्पेल चल रहा है. प्रदेश में अक्टूबर के बाद बारिश नहीं हुई है. नवंबर महीने में भी सामान्य से कम बारिश हुई है. वहीं, दिसंबर महीने में भी सामान्य से 100 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है.इस दौरान 1 से 19 दिसंबर तक बारिश का आंकड़ा शून्य फीसदी है.इस दौरान प्रदेश में सामान्य बारिश का आंकड़ा 18.6 मिलीमीटर है. ऐसे प्रदेश में सामान्य से 100 फीसदी कम बारिश का आंकड़ा है.
उधर,मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक सूबे में आज से एक पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इस दौरान सूबे के कुछेक क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान है.मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक प्रदेश में आज और कल बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. राजधानी शिमला में आज आसमान में बादल देखे जा रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक आज मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. इसी तरह से अधिक ऊंचाई वाले जिलों खासतौर पर लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू में ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं. वहीं, 21 दिसंबर को भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक या हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. इस दौरान प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं.
