Breaking: डल्हौजी में पर्यटकों से भरी ट्रैवलर लुढ़की यात्रियों ने छलांग मारकर बचाई अपनी जान


चम्बा-17 दिसंबर. पर्यटन नगरी डलहौजी में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पंचपुला में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पर्यटकों का एक वाहन, यात्रियों के सवार होते ही अचानक पीछे की ओर लुढ़क गया। राहत की बात रही कि वाहन पेड़ के कारण खाई में गिरने से बच गया। इस हादसे में कुछ पर्यटक संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर पड़े, जबकि कुछ पर्यटक खाई की ओर जा गिरे। हादसे में कुछ पर्यटक घायल हुए हैं।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग और अन्य पर्यटक मदद के लिए पहुंचे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *