शिमला-16 दिसंबर. प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान IGMC शिमला एवं सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल चमियाणा में वर्ष 2025-26 के लिए शीतकालीन अवकाश को लेकर कार्यालय आदेश जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार शीतकालीन अवकाश 22 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 8 मार्च 2026 तक चलेगा और इसे दो चरणों में लागू किया जाएगा। आदेश के अनुसार नियमित, प्रतिनियुक्ति तथा सरकारी मेडिकल कॉलेजों में तैनात वे सभी शिक्षक व सीनियर रेजिडेंट, जिन्होंने कम से कम छह माह की सेवा पूरी कर ली है, इस अवकाश के पात्र होंगे। शिक्षकों के पहले बैच का अवकाश 22 दिसंबर 2025 से 28 जनवरी 2026 तक 38 दिनों का रहेगा, जबकि दूसरा बैच 30 जनवरी 2026 से 8 मार्च 2026 तक अवकाश पर रहेगा, वहीं 29 जनवरी 2026 को शिक्षकों के लिए चार्ज लेने व सौंपने का सामान्य दिन माना जाएगा। इसी तरह सीनियर रेजिडेंट्स के लिए पहला चरण 22 दिसंबर 2025 से 20 जनवरी 2026 तक और दूसरा चरण 22 जनवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक तय किया गया है तथा 21 जनवरी 2026 को सामान्य दिन माना जाएगा।
आदेश के साथ विभिन्न विभागों में तैनात डॉक्टरों का रोस्टर भी जारी किया गया है, जिसके तहत गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में पहले चरण में डॉ. श्रुति शर्मा और डॉ. आशीष चौहान तथा दूसरे चरण में डॉ. विशाल बोध और डॉ. राजेश शर्मा रहेंगे। न्यूरोसर्जरी विभाग में पहले चरण में डॉ. गौतम चंद और डॉ. दिग्विजय सिंह ठाकुर तथा दूसरे चरण में डॉ. विनीत तंवर को शामिल किया गया है। प्लास्टिक सर्जरी विभाग में पहले चरण में डॉ. राजेश कुमार और डॉ. भव्य ठाकुर तथा दूसरे चरण में डॉ. नितिन कश्यप और डॉ. निपुण शर्मा रहेंगे। पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में पहले चरण में डॉ. कर्णल कांत शर्मा और डॉ. नवीन तथा दूसरे चरण में डॉ. मनजीत सेघल और डॉ. राजकुमार नेगी तैनात रहेंगे। यूरोलॉजी विभाग में पहले चरण में डॉ. गिरीश कुमार शर्मा, डॉ. मनजीत कुमार और डॉ. पवन एम. कौंडल, जबकि दूसरे चरण में डॉ. पम्पोष रैना, डॉ. कैलाश चंदर बरवाल, डॉ. मनोज शर्मा और डॉ. मेहर चंद शामिल हैं। नेफ्रोलॉजी विभाग में पहले चरण में डॉ. निशांत नड्डा और दूसरे चरण में डॉ. अशोक गर्ग रहेंगे। रेडियो डायग्नोसिस विभाग में दूसरे चरण में डॉ. अंकित जटसू और डॉ. हितेश ठाकुर की ड्यूटी रहेगी।
