Breaking: मंडी धर्मपुर में भारी बारिश ने मचाई तबाही 20 HRTC बसें डूबीं,10 गाड़ियां बही कई लोग लापता


मंडी-16 सितंबर. बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने प्रदेशभर के लोगों को डरा दिया है। देररात हुई भारी बारिश ने प्रदेशभर में जगह जगह तबाही मंडी धर्मपुर में सोमवार रात और मंगलवार सुबह हुई मूसलधार बारिश ने सायर पर्व की खुशियां मातम में बदल दीं। सोन खड्ड में आए सैलाब ने धर्मपुर बस स्टैंड को जलमग्न कर दिया, जिससे एचआरटीसी की 20 से अधिक बसें पानी में डूब गईं। कई निजी वाहन, दुकानें और घर भी इसकी चपेट में आ गए। लोगों ने रातभर भय के साये में गुजारी।धर्मपुर में 8 से 10 गाड़ियों के बहने की सूचना है। दुकानों और घरों में पानी घुसने से लोग छतों और ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हुए। कलसाई गांव में एक परिवार ने घर में पानी घुसने पर छत पर चढ़कर जान बचाई। लगेहड़ गांव में भूस्खलन से एक घर क्षतिग्रस्त हुआ, जहां परिवार ने रात में ही भागकर जान बचाई।

जानकारी के मुताबिक धर्मपुर में सोमवार रात एक दवा विक्रेता दुकान से पैसे निकालने के चक्कर में अपनी गाड़ी सहित बह गया। पुलिस व प्रशासनिक टीमें मौके पर राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं। थाने के बाहर खड़ी कई गाड़ियां भी बाढ़ के पानी में बह गईं। पानी के तेज बहाव में बहे दवा विक्रेता की पहचान नरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। इसके अलावा, एक अन्य की भी बहने की जानकारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *