Breaking: नेरवा के लोअर दियांडली में खाई में गिरी बोलेरो कैम्पर 2 युवकों की मौत


शिमला-13सितंबर.जिले के नेरवा तहसील के लोअर दियांडली में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इस सड़क हादसे में दो युवकों को दर्दनाक मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

नेरवा थाना प्रभारी के अनुसार घटना शुक्रवार देर रात करीब 12:40 बजे की है. दोनों युवक एक बोलेरो कैंपर से नेरवा बाजार से अपने घर की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान युवक डजब लोअर दियांडली में पहुंचे तो वाहन चला रहे युवक ने अचानक गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी.इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान 28 वर्षीय प्रज्वल तंगडाईक उर्फ गोलू और 26 वर्षीय जोंटी बणाइक के रूप में हुई है. दोनों मृत युवक स्थानीय दियालड़ी क्षेत्र के रहने वाले थे.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नेरवा हॉस्पिटल में भेज दिया है. दुर्घटना के संबंध में पुलिस ने परिजनों को भी जानकारी दे दी है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *