Breaking: MC शिमला के एक कर्मचारी की ऑफिस पहुंचते ही दिल का दौरा पड़ने से दुःखद मौत


शिमला-11सितंबर. राजधानी शिमला में सुबह सवेरे एक दुःखद खबर सामने आई है। जहां नगर निगम शिमला में कार्यालय पहुंचते ही एक कर्मचारी को दिल का दौरा पड़ गया। आनन- फानन में कार्यालय के सहयोगी कर्मचारियों ने तुरंत उसे IGMC अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें ब्रॉउठ डेड घोषित किया। अपने सहयोगी कर्मचारी की अचानक मौत से पूरा कार्यालय गमगीन हो गया।

जानकारी के मुताबिक कर्मचारी मनोहर मेहता नगर निगम शिमला की तहबाजारी शाखा में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे लेकिन वीरवार को जैसे ही वे ऑफिस पहुंचे तो उन्होंने पहले चाय पी फिर चाय खत्म होते ही वे बीमार पड़ गए। जिसके बाद उन्हें सहयोगी कर्मचारियों ने तुरंत अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अपने कर्मचारी की आकस्मिक मौत से पूरा स्टाफ गमगीन हो गया। बताया जा रहा है कि मनोहर मेहता अपने बेटा-बेटी के साथ सब्जी मंडी सूजी लाइन एमसी कर्मचारी आवास में रहता था जबकि उसकी पत्नी व माता-पिता उसके गांव ज्वालामुखी कांगड़ा में रहते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *