शिमला-08 सितंबर.हिमाचल में इस बार बरसात में प्राकृतिक आपदा से भारी नुकसान हुआ है। प्रदेश के करीब 4000 करोड़ रूपए से ज्यादा का नुकासन हुआ है। ऐसे में प्रदेश सरकार एक ओर जहां केंद्र सरकार से राष्ट्रीय आपदा ग्रस्त राज्य घोषित करने की मांग कर रही है तो दूसरी ओर स्पेशल पैकेज की मांग जारी करने की मांग कर रही है।
इसी बीच यूपी सरकार ने हिमाचल आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री समेत 5 करोड़ रूपए देने की बात कही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को पांच-पांच करोड़ रुपये की सहायता राशि करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने सहारनपुर से पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लिए तथा हल्द्वानी से उत्तराखंड के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लखनऊ ही नहीं, बल्कि पूरा सहारनपुर भी आपदा पीड़ितों के साथ खड़ा है।सीएम योगी ने जिले में आई आपदा से हुए नुकसान का सर्वे कराने के निर्देश दिए और भरोसा दिलाया कि जल्द ही प्रभावितों को मुआवजा दिया जाएगा।
