Breaking: PM मोदी जल्द करेंगे कुल्लू व चंबा आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा


शिमला-06 सितंबर.हिमाचल प्रदेश में गंभीर प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहे चंबा व कुल्लू जिलों में नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की दो टीमें रविवार को पठानकाेट व चंडीगढ़ से पहुंचेंगी। पठानकोट से एक टीम चंबा पहुंचेगी और दूसरी टीम कुल्लू जाएगी। दोनों टीमें 7 से 10 सितंबर तक दौरे पर रहेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दौरा खराब मौसम के कारण निर्धारित नहीं हो पा रहा है। अगले सप्ताह मौसम साफ होने पर पीएम मोदी कुल्लू व चंबा के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के लिए हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इस सप्ताह खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से हिमाचल प्रदेश का दौरा तय नहीं हो पाया।

नुकसान का आकलन कर गृह मंत्रालय को रिपोर्ट देंगे। प्रदेश सरकार ने 3959 करोड़ के नुकसान का आकलन किया है। अभी तक मानसून के दौरान वर्षा का क्रम बना हुआ है और प्रदेश के हर जिला में नुकसान का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। प्रदेश सरकार ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान हिमाचल में अभूतपूर्व आपदा की स्थिति को देखते हुए राज्य को राष्ट्रीय आपदा ग्रस्त प्रदेश घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया। इसके साथ-साथ हिमाचल प्रदेश को आपदा ग्रस्त घोषित किया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *