Breaking: केंद्र ने हिमाचल के लिए 293.36 करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट्स मंजूर किए


शिमला-04 अक्टूबर. केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय सड़क और बुनियादी ढांचा कोष (सीआरआईएफ) के तहत हिमाचल प्रदेश को 293.36 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत परियोजनाओं में राज्य के विभिन्न हिस्सों में कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे में सुधार के उद्देश्य से पांच सड़क और पुल कार्य शामिल हैं। केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृत कार्यों में शिमला में 52 किलोमीटर टिक्कर-जरोल-गाहन-ननखड़ी-खमाडी सड़क के उन्नयन के लिए 54.87 करोड़ रुपये, हमीरपुर में 20 किलोमीटर सुजानपुर टीहरा-संधोल सड़क के लिए 41.10 करोड़ रुपये, हमीरपुर में 37 किलोमीटर नवगांव-बेरी सड़क के लिए 79.25 करोड़ रुपये, कांगड़ा में गज खड्ड पर 828 मीटर उच्च स्तरीय पुल के निर्माण के लिए 86.34 करोड़ रुपये तथा मंडी में 9.6 किलोमीटर बखरोट-करसोग-सनारली-सैंज सड़क के उन्नयन के लिए 31.80 करोड़ रुपये की धनराशि शामिल है।
पीडब्लयूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन और विभाग के प्रयासों से शिमला, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी जिलों में प्रमुख परियोजनाओं के लिए केंद्र से यह धनराशि स्वीकृत हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *