Breaking: प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार एक भी पुलिस कर्मी को नहीं मिला राष्ट्रपति अवार्ड


शिमला-14 अगस्त.हिमाचल पुलिस के इतिहास में पहली बार एक भी कर्मचारी या अधिकारी स्वतंत्रता दिवस से पहले दिए जाने वाले राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए नामित नहीं हो पाया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से वीरवार को जारी सूची में हिमाचल पुलिस का कहीं नाम नहीं है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस विभाग की ओर से प्रदेश सरकार को दी गई सूची केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी ही नहीं गई। इसी सूची के आधार पर केंद्रीय मंत्रालय को राष्ट्रपति पदक के लिए पुलिस कर्मियों का चयन करना था।

गृह मंत्रालय की ओर से पुलिस सेवा, केंद्र शासित प्रदेश और सीएपीएफ/अन्य संगठनों को लेकर जारी सूची में 226 वीरता पदक, 89 राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 635 सराहनीय सेवा पदक जारी किए गए। हिमाचल के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड को 5 सराहनीय सेवा पदक, जम्मू-कश्मीर को 127 वीरता पदक, 2 राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 14 सराहनीय सेवा पदक मिले हैं। पंजाब को 2 राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 14 सराहनीय सेवा पदक, जबकि हरियाणा को दो राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक व 11 सराहनीय सेवा पदक मिले हैं। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को भी 2 सराहनीय सेवा पदक मिले हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *