Breaking: जिस्पा के मशेरन नाले दिन दिहाड़े आई बाढ़, दहशत


काजा-01 अगस्त. लाहौल स्पीति के जिसपा में दोपहर में मशेरन नाले में भयंकर बाढ़ आ गई. बाढ़ के चलते बड़ी-बड़ी चट्टान और मलबा सड़क पर आ गिरा, जिसके चलते मनाली-लेह सड़क मार्ग वाहनों के लिए बंद हो गया है. वहीं, सड़क के साथ-साथ यह मलबा लोगों के खेतों में भी जा घुसा. जिससे लोगों की संपत्ति को भी नुकसान हुआ है. मलबा आने से सड़क बंद हो गई और दोनों और वाहनों का लंबा जाम भी लग गया है.

स्थानीय निवासियों ने बताया कि अचानक पहाड़ी से काफी तेज शोर आने लगा और थोड़ी देर में नाले में भारी बाढ़ आ गई. नाले का शोर सुन सभी लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए. नाले में भारी मलबा और बड़ी-बड़ी चट्टान आने से सड़क मार्ग बंद हो गया है और लोगों के खेतों को भी इससे नुकसान पहुंचा है. ऐसे में पूरे इलाके में बिजली व्यवस्था भी बंद हो गई है. नाले में बाढ़ आने की सूचना जिला प्रशासन को सौंप दी गई है.

MLA अनुराधा राणा ने बताया कि उन्हें जिसपा में नाले में बाढ़ आने की सूचना मिली है. ऐसे में प्रशासन के अधिकारियों को भी इस बारे अवगत करवाया गया है. सड़क बहाली के लिए भी मशीन को मौके की ओर रवाना किया गया है. उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया है की मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए नदी नालों का रुख बिल्कुल भी ना करें.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *