Breaking: सरकाघाट के मसेरन में HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त 7 की मौत 22 घायल


मंडी -24 जुलाई. मंडी के सरकाघाट में मसेरन के पास तरांगला में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी HRTC की बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे में  सात यात्रियों की माैत हो गई है। करीब 22 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में पांच महिलाएं व दो पुरुष शामिल हैं। घायलों का सरकाघाट अस्पताल व नेरचाैक मेडिकल काॅलेज में उपचार चल रहा है। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने हादसे की पुष्टि की है। दो घायल महिलाओं ने मेडिकल काॅलेज नेरचौक में उपचार के दौरान दम तोड़ा। 
घायलों को एंबुलेंस से सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया गया है।  स्थानीय लोग भी बचाव अभियान में जुटे रहे। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार का माहाैल रहा। जानकारी के अनुसार हादसे के दाैरान बस में करीब 29 लोग सवार थे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *