Breaking: मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने अंगदान की शपथ लेकर पेश की मिसाल


शिमला-15 जुलाई. ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मंगलवार को अंगदान शपथ पत्र भरकर समाज में मिसाल पेश करके लोगों को अंगदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। पंचायती राज मंत्री की शपथ के साथ प्रदेश में स्टेट ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (सोटो) हिमाचल प्रदेश की ओर से विशेष थीम पर “अंगदान – जीवन संजीवनी अभियान ” का शुभारंभ किया गया। उन्होने कहा कि विभिन्न गंभीर बीमारियों के चलते कई बार हमारे अंग फेल हो जाते हैं। अंगों की विफलता के चलते ट्रांसप्लांट के विकल्प से व्यक्ति की जान बच सकती है। अंगदान करके जरूरतमंद मरीज की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस मुहीम में आगे आए और अंगदान की शपथ लेकर जरूरतमंद का जीवन बचाने का पुनीत कार्य करें। उन्होंने कहा कि करने के बाद अगर हमारा शरीर किसी के काम आता है तो वह इस जीवन की सार्थकता है। सोटो के इस विशेष जागरूकता अभियान के तहत प्रदेश भर की पंचायतों में लोगों को मरने के बाद अंगदान के विषय में जागरूक किया जाएगा ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *