स्वास्थ्य निदेशक के रूप में जल्द हो चिकित्सक की नियुक्ति: संघ


बिलासपुर- 13 जुलाई.प्रदेश स्वास्थ्य निदेशक के रूप में एक चिकित्सक की नियुक्ति की मांग को लेकर जल्द ही मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात करेगी। रविवार को अपने विभिन्न मुद्दों को लेकर हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन की एक बैठक रीजनल हॉस्पिटल बिलासपुर में डॉक्टर राजेश राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बिलासपुर से डॉ प्रदीप ,डॉ निशांत , हमीरपुर से डॉक्टर सुरेंद्र डोगरा, डॉक्टर वेंकटेश, डॉ ऋषभ, शिमला से डॉक्टर दीपक केंथला, मंडी से डॉक्टर अमित ठाकुर डॉ नवीन परमार डॉक्टर अंकित , उना से डॉक्टर महेश्वर राय , डॉ चेतन ओर बाकी डिस्ट्रिक्ट से ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। प्रदेश इकाई से डॉ अनुपम बधन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ विकास ठाकुर महासचिव, डॉ विजय राय प्रैस सचिव शामिल हुए।
संघ के सभी पद अधिकारियों ने खेद जताया कि मख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद भी अब तक स्वास्थ्य निदेशक की नियुक्ति नहीं की गई। उन्होंने बताया की चिकित्सकों की पदोन्नति के पद बहुत कम है। लगभग 25 वर्षों के इंतजार के बाद चिकित्सकों की पहली पदोन्नति खंड चिकित्सा अधिकरी के रूप में होती है।
वही लगभग 30 वर्षों के सेवाकाल के बाद स्वास्थ्य निदेशक के पद पर पदोन्नति होती है। आज तक इस पद पर चिकित्सा अधिकारियों को ही नियुक्त किया गया है। देश के अन्य राज्यों में भी डायरेक्टर जनरल ऑफ़ हेल्थ सर्विसेज के पद पर चिकित्सकों को ही नियुक्त किया गया है। वही एम्स और पीजीआई आदि स्वास्थ्य संस्थानों में भी डायरेक्टर के पद पर चिकित्सक ही नियुक्त हैं। स्वास्थ्य निदेशक को चिकित्सा क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों का अनुभव रहता है जिससे हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा सकता है। चिकित्सकों को इस संदर्भ में दिए जाने वाली एश्योर्ड करियर प्रोग्रेसन स्कीम को भी खत्म कर दिया गया है जिस से चिकित्सकों के मनोबल को भरी ठेस पहुंची है। इसके संदर्भ में शीघ्र मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि स्वास्थ्य निदेशक चिकित्सक समुदाय का होगा। लेकिन इनके वचनों को धरातल में लागू नहीं किया जा रहा है। जिसको लेकर संघ एक बार फिर मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांग रखेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *