Breaking:मंडी में भारी बारिश ने मचाई तबाही स्यांज पंचायत में दो परिवारों के 9 लोग लापता


मंडी-01 जून. हिमाचल प्रदेश में मानसूनी बारिश कहर बनकर बरस रही है। लगातार हो रही बारिश से जगह जगह बादल फटने व बाढ़ जैसी प्राकृतिक घटनाएं हो रही हैं। देररात मंडी जिला के करसोग समेत पंगलियुर गांव में देर रात हुए भूस्खलन ने दो परिवारों को तबाह कर दिया। भारी बारिश से हुए भूस्खलन में पदम सिंह, उनकी पत्नी देवकु देवी और झाबे राम के परिवार के सात सदस्य अपने घरों सहित मलबे में दब गए। घटनास्थल पर तबाही का मंजर है। प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किए, लेकिन बारिश ने हालात को और गंभीर बना दिया है। लोग अपनों की तलाश में जुटे हैं।

पंगलियुर गांव में भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई। झाबे राम (50) के परिवार में उनकी पत्नी पार्वती देवी (43), मां सुरमी देवी (70), बेटा इंद्र देव (29), बहू उमावती (28) और उनके बच्चे कनिका (9) व गौतम (7) लापता हैं। पदम सिंह और उनकी पत्नी देवकु देवी भी मलबे में बह गए। घरों का मलबा ज्युनी खड्ड में दिखाई दे रहा है।प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य में जुटी हैं। लगातार बारिश के कारण बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं। स्थानीय लोग भी अपने परिजनों की तलाश में जुटे हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और संवेदनशील क्षेत्रों से दूरी बनाने की अपील की है। मंडी जिले में भारी बारिश ने कई क्षेत्रों में तबाही मचाई है। भूस्खलन के कारण स्यांज पंचायत के पंगलियुर गांव में मकानों का कोई निशान नहीं बचा। ज्युनी खड्ड में मलबे के साथ घरों के अवशेष बह गए। प्रशासन ने लोगों से नदियों और खड्डों से दूर रहने की सलाह दी है। क्षेत्र में हालात गंभीर बने हुए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *