Breaking: HRTC के 55 परिचालकों को मिला पदोन्नति का तोहफा


शिमला-30 जून. HRTC के 55 परिचालकों को पदोन्नत कर उन्हें उपनिरीक्षक बनाया गया है। निगम के प्रबंध निदेशक डा. निपुण जिंदल की ओर से इस संबंध में पदोन्नति आदेश जारी कर दिए गए हैं। HRTC इंटक का प्रतिनिधिमंडल बीते शनिवार को कर्मचारियों की पदोन्नति के मामलों को लेकर निगम प्रबंधन से मिला था।

HRTC इंटक अध्यक्ष उमेश शर्मा ने कहा कि निगम के प्रबंध निदेशक डा. निपुण जिंदल के साथ विस्तृत चर्चा हुई थी। उन्होंने आश्वासन दिया था कि जल्द ही ये आदेश जारी कर दिए जाएंगे। अब आदेश जारी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से ये पदोन्नतियां लटकी हुई थी। एचआरटीसी इंटक अध्यक्ष उमेश शर्मा ने पदोन्नति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा व निगम के प्रबंध निदेशक डा निपुण जिंदल का आभार व्यक्त किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *