Breaking: डॉ. राजीव बिंदल ही होंगे BJP के नए प्रदेशाध्यक्ष


शिमला-30 जून. हिमाचल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के लिए भले ही आज नामांकन भरे जा रहे हैं लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ही भाजपा के नए अध्यक्ष बनेंगे। नामांकन भरते ही हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को नया अध्यक्ष मिल गया है। एक बार फिर डॉ. राजीव बिंदल ही पार्टी अध्यक्ष होंगे। हिमाचल भाजपा के तीन बार प्रदेश अध्यक्ष बनने वाले बिंदल एकमात्र नेता बन गए हैं। इससे पूर्व साल 2020 में साढ़े चार महीने और वर्ष 2023 से अब तक बिंदल दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर और पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर की ओर से राजीव बिंदल का नाम प्रदेश अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित करने के लिए तीन सेट दिए गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *