शिमला-30जून. मौसम विभाग के रेड और ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बीते कल से बारिश का दौर लगातार जारी है। लगातार हो रही बारिश के बाद जगह जगह भूस्खलन व बादल फटने का समाचार मिल रहे हैं। भारी बारिश के चलते रामपुर की ग्राम पंचायत सरपारा के गांव सिकासरी नाला में सुबह सवेरे करीब 3 बजे फटा बादल, जिसमें राजेंद्र कुमार सुपुत्र पालस राम गांव सिक्कासेरी डाकघर सरपारा तहसील रामपुर जिला शिमला के मकान का 1 कमरा, किचन, 1 गौशाला, 1 गाय, 2 बछियाँ बही. राजेंद्र कुमार के 2 भाइयों गोपाल व विनोद की गौशाला व अनाज के गोदाम बहे, खेतों का भी हुआ नुकसान, जानी नुकसान नहीं. इसके अलावा जिला मंडी में भारी बारिश के चलते सनयारा वार्ड में आधा दर्जन मकानों को खतरा पैदा हो गया है जबकि दो मकान भूस्खलन की चपेट में आ गए।
उधर ,मौसम विभाग शिमला ने प्रदेश के 9 जिलों के लिए फ्लैश फ्लड का अलर्ट दिया है। इसमें चार जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने एक साथ 9 जिलों के लिए अलर्ट दिया है और कहा है कि भारी से भारी बारिश होगी।
बता दें कि मानसून सीजन के दौरान अभी तक मॉनसून में 39 लोग विभिन्न हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं जिसमें 20 लोग प्राकृतिक आपदा की वजह से और 19 लोग सडक़ हादसों में जान गंवा चुके हैं। बताया जा रहा है कि राज्य की 129 सडक़ें बाधित हो चुकी हैं जिनमें आवाजाही नहीं हो पा रही हैं। इसके अलावा 147 बिजली ट्रांसफार्मर भी बंद पड़े हैं।
मौसम विज्ञान केन्द्र ने लोगों को लगातार हो रही बारिश के चलते फ्लैश फ्लड के खतरों से एहतिहात बरतने को कहा है। प्रदेश के बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और ऊना के लिए फ्लैश फ्लड का अलर्ट दिया गया है। प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मानसून के सक्रिय होते ही तेज बारिश रिकार्ड की जा रही है तेज बारिश होने के चलते अब जगह भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाएं पेश आने लगी हैं।
