कुल्लू-25 जून. कुल्लू जिले में सैंज घाटी और तीर्थन वैली में दो जगह बुधवार को बादल फटने से बाढ़ आ गई. यहां पर भारी बारिश के चलते सीयूंड में जीवा ना ले में बाढ़ आ गई है. यहां इस वजह से भारी मलबा नदी में आया है और काफी ज्यादा नुकसान की आंशका है. यहां पर रोड बह गया है और साथ ही हाईड्रो प्रोजेक्ट कंपनी का एक शेड भी बहा है. सैंज में पहाड़ी पर भारी बारिश के चलते फ्लैश फ्लड आया और स्कूटी बह गई. मणिकर्ण वैली में बाण गंगा में भी बाढ़ आ गई है. क्योंकि तोष की पहाड़ियों पर भारी बरसात हुई है.सैंज में जीवा नाले में बाढ़ आ गई. वहीं, अब सैंज बाजार को भी यहां पर खतरा पैदा हो गया. वहीं सैंज के बिहाली गांव को भी खतरा बढ़ गया है क्योंकि यहां पर फ्लैश फ्लड की वजह से नाले के साथ लगते गांव की भूमि कट गई है. उधर, बारिश के चलते आनी-कुल्लू NH 305 फड़ेलनाला और आनी चवाई मार्ग गुगरा के पास अवरुद्ध है.
बंजार से भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी ने बताया कि जिले के बंजार उपमंडल में 2 जगह बादल फटे हैं. तीर्थन वैली और और सैंज घाटी के जीवा नाला में बाढ़ आ गई है.
कुल्लू की सैंज घाटी में बादल फटने के कारण मंडी में पंडोह बांध के स्पिलवे गेटों के माध्यम से पंडोह बांध के बहाव क्षेत्र में अधिक पानी छोड़ा जाएगा. ऐसे में बीबीएमबी ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि पंडोह बांध के बहाव क्षेत्र में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ जाएगा और स्थानीय लोग और पर्यटकों को ब्यास नदी के किनारों के पास न जाएं
