Breaking:प्रदेश हाई कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी,मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता


शिमला-24जून. हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की एक बार फिर धमकी मिली है, जिसके बाद पुलिस अलर्ट पर है। सूचना मिलते ही मौके पर बम निरोधक दस्ता की टीम पहुंच गई है, जिसने तलाशी अभियान चला रखा है। जानकारी के अनुसार देश भर के न्यायिक परिसरों को इस तरह की धमकी भरे ई मेल मिले हैं जिसके बाद ऐहतियात के तौर पर हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि अभी तक मौके से कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है और हालात सामान्य हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *