Breaking: सीएम के काफिले ने बच्चे को मारी टक्कर, घायल


शिमला-18 जून. ठियोग से शिमला लौट रहे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के काफिले ने एक 13 साल के बच्चे को टक्कर मार दी। बता दें कि मुख्यमंत्री का काफिला शाम पांच के करीब पांच बजे संजौली से ओक-ओवर के लिए गुजर रहा था तो संजौली गुरुद्वारे से थोड़ा आगे HRTC डीपू कार्यालय के पास दौड़कर काफिल की ओर आया और एस्कॉर्ट गाड़ी से जा टकराया। एस्कॉर्ट गाड़ी के चालक ने बच्चों को दौड़ता हुआ देख एकदम से ब्रेक लगाई लेकिन फिर भी एस्कॉर्ट गाड़ी किनारे से बच्चे को जा लगी जिस कारण बच्चा सड़क के किनारे खड़ी बस में जा टकराया। बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं। बच्चे को इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला लाया गया है जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बच्चे की पहचान विश्वास राय पुत्र बंधु शर्मा निवासी जुंगा है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *