Breaking: शिमला पुलिस ने दो युवकों को चिट्टा के साथ किया गिरफ्तार


शिमला-16 जून. शिमला पुलिस ने दो युवकों को चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बीते कल स्पेशल सैल की टीम गश्त पर थी, जब उन्होंने पंथाघाटी के पास स्थित शकराला क्षेत्र में दो व्यक्तियों को रोका और उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 11 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया। आरोपियों की पहचान अश्वनी कुमार उर्फ हैप्पी, पुत्र रोशन लाल, निवासी खटखड़, डा. टिक्करी, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर, वर्तमान में शर्मा हाउस, कमरा नंबर 104, गांव शकराला, डा. मलायना, तहसील एवं जिला शिमला, आयु 22 वर्ष। अश्विन कुमार, पुत्र भूपिंदर कुमार, निवासी राज निवास, फ्लैट नंबर 2, बीसीएस, जिला शिमला, आयु 29 वर्ष दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *