Breaking: पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की धर्मपत्नी की अचानक बिगड़ी तबीयत, IGMC में भर्ती, अब मिली छुट्टी:


शिमला-13 जून.पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की धर्मपत्नी की अचानक तबियत बिगड़ने से IGMC अस्पताल शिमला में भर्ती हुई हैं। देररात सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें IGMC में भर्ती करवाया गया लेकिन एक घंटे के भीतर ही उन्हें छुट्टी दे दी गई लेकिन फिर आधे घंटे बाद अचानक तबियत बिगड़ने से उन्हें दोबारा IGMC लाया गया जहां उन्हें सुबह साढ़े 10 बजे तक रखा गया और स्वस्थ होकर छुट्टी दे दे गई।

IGMC के डिप्टी एमएस डॉ प्रवीण भाटिया ने बताया पंजाब के राज्यपाल की पत्नी रात को 9 बजे के करीब अस्पताल पहुंचे थीं लेडी गवर्नर को अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई जिसके बाद अस्पताल पहुंचे लेडी गवर्नर को शुगर की भी प्रॉब्लम थी और अस्थमा की भी पेशेंट है. जिसके बाद 10:00 बजे अस्पताल से छुट्टी हो गई थी लेकिन 10:30 पर फिर से रास्ते से वापिस आना पड़ा और उसके बाद फिर से अस्पताल में एडमिट किया गया जिसके बाद पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने भी अपना रूटीन चेकअप करवाया.आज सुबह 10:30 बजे के करीब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *