Breaking: विजिलेंस ने दो हजार की रिश्वत लेते पुलिस जवान किया गिरफ्तार


कांगड़ा-09 जून. कांगड़ा नूरपुर में विजिलेंस ने पुलिस थाना रैहन में तैनात हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने क्षेत्र के व्यक्ति से एक एफआईआर से उसका नाम हटाने की एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। एडवांस के रूप में दो हजार रुपये की घूस लेते विजिलेंस की टीम ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस पुलिस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज किया है।विजिलेंस थाना में सूरज निवासी फतेहपुर ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में कहा था कि स्थानीय पुलिस थाना में तैनात हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार ने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की है। उनके मुताबिक एक मामले में उनका और उनके भाई का नाम दर्ज किया है। मामले में हेड कांस्टेबल जांच अधिकारी था और मामले से उनका नाम हटाने की एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है।शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने सभी तथ्यों की जांच की और पुष्टि होने पर सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। टीम ने समलाना में आरोपी को एडवांस के रूप में दो हजार रुपये की घूस की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

एसपी विजिलेंस बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में विजिलेंस की ओर से सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *