Breaking: वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी की बिगड़ी तबियत IGMC में भर्ती


शिमला-07 जून.वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) लाया गया. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी का एमआरआई कराया जा रहा है और उनकी मेडिकल जांच चल रही है. फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है. सूत्रों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी थोड़ी देर में IGMC पहुंच सकते हैं. सोनिया गांधी हाल ही में शिमला में कुछ दिनों के विश्राम के लिए आई थीं. उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर से पार्टी में भी हलचल मच गई है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *