पंडोह में दोस्त ने दोस्त को पत्नी के सामने उतारा मौत के घाट


मंडी-20 मई. मंडी के पंडोह में एक युवक ने पहले अपने दोस्त को पत्नी सहित अपने क्वार्टर में मेहमानबाजी के लिए बुलाया और फिर आधी रात को उसके सीने में चाकू घोंप दिया। घटना रविवार देर रात करीब 3 बजे की है। चाकू घोपने वाला आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज सुंदरनगर का 26 वर्षीय जतिन अपनी पत्नी कोमल को लेकर मनाली घूमने के लिए निकला। रास्ते में जतिन ने सुंदरनगर के ही अपने दोस्त किशोर को फोन किया और मनाली साथ चलने की बात कही लेकिन किशोर ने मनाली जाने से मना कर दिया और अपने दोस्त जतिन को थोड़ी देर के लिए पंडोह के तीन पीपल स्थित उसके कमरे में चलने की बात कही। जतिन पत्नी सहित किशोर के कमरे में जाने के लिए राजी हो गया। कोमल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि किशोर ने शराब पी रखी थी और उसके पति से 5 हजार रुपए मांग रहा था। जतिन ने पैसे देने से इनकार किया और सभी रात को सो गए। देर रात करीब तीन बजे किशोर ने कमरे में ही जतिन की छाती पर चाकू से वार कर दिए और वहां से फरार हो गया। जिसके बाद कोमल ने 108 एंबुलेंस को फोन कर मौके पर बुलाया और घायल पति को जोनल अस्पताल मंडी भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों की टीम ने जतिन को नेरचौक भेज दिया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *